मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नौनेर में टंकी के पास गलियों में महीनों से सफाई नहीं हुई। सफाई न होने से गली में गंदगी फैल गई है। नालियों में कूड़ा भर गया है और घास उग आयी है। सफाई न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर डीएम से सफाईकर्मी को नियमित गांव में भेजने की मांग की है। ग्राम नौनेर के लोगों ने प्रदर्शन किया। ग्रामवा शिशु मिश्रा, विनीत दुबे, अमित श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि नौनेर में टंकी के पास की गलियों में दो माह से सफाई कर्मी नहीं आया है। जिससे गलियों में कचरा जमा हो गया है। कई बार सफाई कर्मी से सफाई के लिए कहा गया लेकिन सफाईकर्मी ने अनसुनी कर दी। जिससे नालियां बंद हो गई हैं। पानी का निकास नहीं हो रहा। गलियों और नालियों में गंदगी होने से ग्रामीणों को परेशानी ...