प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 2 -- कुंडा। देवकी मॉर्डन पब्लिक स्कूल बाबूगंज मझिलगांव में सोमवार को नौनिहालों ने प्रबंधक सुमित गुप्ता के निर्देशन में होली खेली। राधा कृष्ण का रुप धरे बच्चे पहले फूल औैर गुलाल से होली खेली। इसके बाद बच्चों में जोश जगा तो रंगों की होली शुरू हो गई। बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी होली के रंग में रंग दिया। प्रबंधक ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सोहन सिंह, एसपी, अरविन्द गुप्ता, अंशुमाला, प्रियांशु, अमीषा, मनीषा, प्रिया, रंजना आदि शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...