रिषिकेष, अप्रैल 11 -- आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष के बच्चों के समग्र विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्यामपुर सेक्टर में सामाजिक एवं भावनात्मक शिक्षा पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन थिंक इक्वल टीम की ओर से पूजा व कमलेश ने किया। जिसमें 26 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न केंद्रों से आई सहायिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत अब तक 37 सेक्टरों की कुल 1022 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को कहानियों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी भावनाओं को समझने, व्यक्त करने और दूसरों के प्रति सहानुभूति विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षण में बताया गया कि कार्यक्रम में 25 सामाजिक एवं भावनात्मक कौशलों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.