उरई, फरवरी 27 -- उरई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रावधानों को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक स्तर पर हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम स्व गफूर खां महाविद्यालय बबीना विकासखंड कदौरा में आयोजित किया गया। शुरुआत कर मुख्य अतिथि लक्ष्मी देवी ब्लॉक प्रमुख कदौरा, रविकांत शिवहरे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथि ऊषा देवी बाल विकास परियोजना अधिकारी कदौरा एवं प्रधानाचार्य बलराम सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह वर्मा, प्रधानाध्यापक महेंद्र वर्मा और एसआरजी लोकेश पाल ने बच्चों को पुरस्कार दिए। लोकेश पाल एवं सौरभ निरंजन ने स्कूल रेडिनस एवं बाल वाटिका पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान संजय श्रीवास्तव, नोडल शिक्षक महेंद्र वर्मा, भानु प्रताप, मिस्टर सिंह, दिनेश कुमार, कृष्णकांत, अंजनी कुमार, दीक्षा, मोहित रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.