नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
पाकुड़, जून 28 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद गुप्ता एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. खालिद अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अधिकारियों ने नौनिहालों को पोलियो ड्रॉप की खुराक पिलाकर प्रखंड स्तरीय अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के अपने सभी बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर पोलियों की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.