नौनिहालों को एक ही परिसर में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- शाहजहांपुर। जिले के तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए अच्छी खबर है। परिषदीय विद्यालयों के पास संचालित 119 आंगनबाड़ी केंद्रों को अब विद्यालय परिसर में स्थानांतरित कर बालवाटिका के रूप में संचालित किया जाएगा। इससे बच्चों को सुरक्षित वातावरण के साथ बेहतर शैक्षिक और बुनियादी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक हर्षिता माथुर ने इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी व बीएसए को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों की दूरी परिषदीय विद्यालयों से 200 मीटर तक है और जो वर्तमान में गैर विभागीय भवनों में संचालित हो रहे हैं, उन्हें संबंधित विद्यालय परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: परिषदीय स्कूलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.