नौनिहालों को आकर्षित करने के लिए शुरू होगा नवारंभ उत्सव, बजट जारी
शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने चिंता जताई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 50 फीसदी नौनिहाल अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों से नहीं जुड़ पाए हैं। इस स्थिति को सुधारने के लिए विभाग ने नई पहल करते हुए 'नवारंभ उत्सव' आयोजित करने का निर्णय लिया है। नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर आकर्षित करने और उनके अधिक से अधिक पंजीकरण के उद्देश्य से 25 मार्च को जिले भर में 'नवारंभ उत्सव' मनाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को तीन हजार रुपये का बजट भी आवंटित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चयनित कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को बाल वाटिका के रूप में विकसित किया गया है। इन केंद्रों पर 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों का दाखिला कराया जाएगा, जहां उन्हें प्रारं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.