गाजीपुर, अप्रैल 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से कक्षा एक से पांच तक परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे पढ़ रहे नौनिहालों को अब पढ़ाई के साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण वाटिका बनायी जाएगी। जिससे इनको स्वस्थ सेहत मिलेगी। पहले चरण करीब आठ सौ परिषदीय स्कूलों का चयन किया गया है। अब इन विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापित कर हरी सब्जियां उगाई जाएंगी। इन सब्जियों को मध्याह्न भोजन बनाने के उपयोग में लाया जाएगा। इसके लिए 42 लाख रुपए शासन की ओर से आवंटित की गयी है। आदेश के अनुसार, चयनित स्कूलों में अतिरिक्त भूमि पर इन वाटिका की स्थापना होनी है, जिससे मिड डे मील के लिए स्कूल परिसर में ही हरी ताजी सब्जियां उपलब्ध होंगी। कक्षा चार व पांचवीं कक्षा के बच्चों में पोषण वाटिका के रखरखाव व देखरेख की भावना विकसित की जाएगी। पोषण वाटिका को हरा भरा बन...