अयोध्या, मई 29 -- अयोध्या, संवाददाता। भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश के बीच शुक्रवार भोर में हुई तेज बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं साबित हुई। मौसम विभाग ने 31 मई तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। सुबह हुई बारिश के बाद जिले का मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद फिर तेज धूप निकलने से उमस बढ़ने लगी। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नालियों की गंदगी सड़कों पर फैल जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- मौसम की तल्खी से मिली राहत, आंधी-पानी की चेतावनीमौसम विज्ञानियों की राय आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं ...