अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को भी जिले में गर्मी के तेवर तल्ख बने रहे। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान से आग बरसती रही, गर्म हवा ने भी होश उड़ाए। दोपहर के वक्त सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन गर्मी से राहत नहीं मिलने का पूर्वानुमान जताया है। यह भी पढ़ें- सूर्य की तपिश से झुलसे लोग, गर्मी ने छुड़ाए पसीनेभीषण गर्मी का प्रभाव भीषण गर्मी और नौतपा के प्रभाव से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को भीषण गर्मी के बीच लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया। असर बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखा। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई। जरूरी कामों से बाहर निकले लोग सिर और चेहरा ढककर ही चलते न...