रुडकी, जून 3 -- नौतपा समाप्त होने के बाद बुधवार को क्षेत्र में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर बाद तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बढ़ती गर्मी के कारण अधिकांश लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। पिछले कुछ दिनों से बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन बुधवार को मौसम साफ होते ही तापमान बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बादल तो आ रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। इससे किसानों को ट्यूबवेल और पंपिंग सेट के जरिए सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- सहरसा: उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल, किसान भी परेशान कृषि वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि फसलों को इस समय पर्याप्त पानी की जरूरत है और बारिश नहीं होने पर किसानों की परेशानी बढ़ सकती ...