गया, मई 22 -- जिले में नौतपा (नौ दिन की तपिश) के दौरान 25 मई से दो जून तक अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी इस दौरान उत्तरी गोलार्ध में सूर्य की स्थिति के कारण प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप रहता है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इस दौरान हीट स्ट्रोक के आने वाले मरीजों के लिए मगध मेडिकल से लेकर सभी प्रखंड के पीएचसी तक 193 बेड की व्यवस्था की गयी है। 29 प्रकार की दवाएं, ओआरएस व लोगों को पीने के लिए जल भी उपलब्ध कराये गये हैं। 13 हजार से अधिक उपलब्ध कराए गए हैं आइस पैकहीट स्ट्रोक के आने वाल मरीजों के लिए सबसे पहले आइस पैक दिया जाता है, जिससे कि उसके शरीर के तापमान में कमी आये। यह भी पढ़ें- हीट वेव से बचाव के लिए रेडक्रास ने सुरक्षा कर्मियों को बांटी सुरक्षा किट इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 13 हज...