नौतपा के दूसरे दिन गर्मी ने बरपाया कहर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
संभल, मई 26 -- नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को सूरज के तेवर और अधिक तल्ख नजर आए। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कें सूनी पड़ गईं और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। तेज तपिश के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। यह भी पढ़ें- नौतपा के पहले दिन 43 डिग्री पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटागर्मी का प्रभाव सुबह करीब नौ बजे के बाद ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर में हालात ऐसे रहे कि राहगीर छांव तलाशते नजर आए। बाइक सवार और दुपहिया वाहन चालक चेहरे को कपड़े से ढककर सफर करते दिखाई दिए। भीषण गर्मी के कारण बाजारों में गन्ने के रस, शिकंजी, जूस और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। गर्मी का असर ग्रामीण इलाकों में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.