झांसी, मई 19 -- झांसी। ..10.30 बजते ही हीट वेव का कहर, ..टनटनाती धूप, ..बेजार करता सूरज, पारा 45 डिग्री के पार और हर तरफ हाय गर्मी उफ गर्मी की सदाएं। जेष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया पर सूरज बेकाबू हो गया। सुबह 10.30 बजे से लू के थपेड़े महसूस हुए। वहीं पांच घंटे शहर का ताप 43 डिग्री के ऊपर रहा। जिससे गांवों से लेकर शहर मानो धधक उठे हों। प्रचंड गर्मी के बीच जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में राहत की उम्मी नहीं है। सोमवार को अधिकतम ताप 45.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रात का ताप भी 30 होने से शहरी बिलबिला उठे। मंगलवार सुबह 5.29 बजे सूर्योदय हुआ। 8.30 बजते ही सूरज के तेज ने झांसीवालों को छांव तलाशने में मजबूर कर दिया। तीखी तपन और लू के थपेड़ों के बीच बाजार शुरू हुए। कुछ देर बाद ही यहां सन्नाटा सा पसरने लगा। द...