शामली, मई 27 -- शामली। नौतपा के चलते जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात यह रहे कि सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी। सुबह 10 बजे ही तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो दोपहर तक आते आते अधिकत 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में भी न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने से चैन नहीं मिला। बुधवार सुबह से ही आसमान से आग बरसती महसूस हुई। तेज धूप के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढंककर निकलते दिखाई दिए। गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। भीषण गर्मी के चलते सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग को उठानी पड़ रही है। दोपहर के समय सड़कों पर चलना...