बगहा, मार्च 8 -- नौतन। थाना क्षेत्र की मंगलपुर गुदरिया पंचायत के वार्ड-9 स्थित बनकटवा गांव में शनिवार को दरवाजे पर पानी जमा करने के लिए खोदे गये गड्ढ़े में दो वर्ष का मासूम गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। वह दिनेश राम का पुत्र आयुष कुमार था। दोपहर में चापाकल पर पानी लाने गई बच्ची ने गड्ढ़े में पैर देखकर शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने उसका शव बाहर निकाला। बच्चे का शव मिलने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी को भेजा गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मां गुड़िया देवी ने बताया कि आयुष शनिवार सुबह 10 बजे अपने घर के सामने ही दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पड़ोस के चनर पासवान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.