बगहा, मार्च 11 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नौतन के एक गांव से स्कूल जाने के लिए निकली इंटर की छात्रा समेत दो लड़कियों का अपहरण कर लिया गया है। इंटर की छात्रा 19 फरवरी की सुबह 11 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। लड़की के पिता ने खोजबीन करने के बाद 11 लोगों के विरूद्ध नौ मार्च को एफआईआर दर्ज करायी है। नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि दोनों मामले में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है। शीघ्र ही लड़की को खोज लिया जाएगा। इंटर की छात्रा के अपहरण में दर्ज एफआईआर में लड़की के पिता ने बताया है कि उनके बगल के गांव के रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था। 19 फरवरी को उनकी पुत्री स्कूल गयी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन करने पर मालूम चला कि कुछ लोगो ने उनकी बेटी को अपह्रत कर लिया ...