सीवान, मई 30 -- नौतन। स्थानीय थाना क्षेत्र के हसुआ पंचायत के बरोहा गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद में हुई डबल मडर मामले में शुक्रवार को भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य व पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया के नेतृत्व में दस सदस्यीय जांच टीम वहां पहुंच घटना की जानकारी प्राप्त कर दोनों पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना के प्रति गहरा दुख प्रकट किया। माले ने राज्य सरकार से दोनों मृतकों के परिजनों को दस दस लाख रुपए मुआवज़ा देने की मांग किया। उन्होनें कहा कि इस दुख की घड़ी में हम दोनों पीड़ित परिवार के साथ हैं। जांच टीम में अच्छेलाल कुशवाहा,शौकत अली,शिवजी सहनी,सुरेंद्र प्रसाद,विकास कुमार,अनीश कुहवाहा,पवन सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- नौतन के बरोहा गांव में पहुंची भाकपा माले की टीम यह भी पढ़ें- नौतन में डेढ़ धुर जमीन के लिए चली गई दो ज...