नौतन की महिला का डॉ. श्वेता रानी ने एक साथ चार बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराया
सीवान, मई 23 -- (सीवान से नीरज पाठक)। शहर के प्रतिष्ठित मार्क हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक बेहद दुर्लभ और जटिल चिकित्सीय मामला सामने आया, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस सफल प्रसव के बाद अस्पताल परिसर में खुशी का माहौल है। नवजातों में तीन पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार मां और तीन नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि एक बच्चे को विशेष निगरानी में रखा गया है।जटिल प्रसव की चुनौतियाँ अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एक साथ चार बच्चों का जन्म सामान्य मामलों की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। ऐसे मामलों में मां और बच्चों दोनों की जान को खतरा होने की आशंका बनी रहती है। समय से पहले प्रसव, नवजातों का कम वजन, सांस लेने में परेशानी और अन्य कई चिकित्सीय जटिलताएं सामने आ सकती हैं। बावजूद इसके, डॉक्टरों की अनुभवी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.