बगहा, दिसम्बर 20 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। गोवर्धना थाना क्षेत्र के नौतनवा में पंद्रह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ को- ऑपरेटिव बैंक के निदेशक राकेश राय ने फीता काट कर किया। इसका पहला मैच गुदगुदी व छुठी टोला हसनापुर के बीच खेला गया। जिसमें गुदगुदी की टीम ने दो - एक गोल से छूठी टोला हसनापुर की टीम को पराजित कर दिया। मैच में आगत अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत टूर्नामेंट के संयोजक रवि कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर बैंक के निदेशक श्री राय ने कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से गांवो में छुपे खेल प्रतिभाओं का आगे आने का मौका मिलता हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज आप यहां खेल रहे हैं, कल आपको प्रखंड फिर जिला व आगे भी खेलने का मौका मिल सकता हैं। इस मौके पर जिला पार्षद आशुतोष पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.