सीवान, जुलाई 17 -- नौतन,एक संवाददाता। यूपी-बिहार को जोड़ने वाली मार्ग पर स्थानीय पुलिस ने बुधवार की रात शाहपुर के पास चलाई जा रही वाहन जांच के दौरान यूपी के शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर बाइक की सीट पर शराब की खेप लेकर बिहार में जा रहा था। जिस दौरान पुलिस ने भागने के क्रम शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी पर विशेष नजर रखी जा रही है। उसी दौरान वाहन जांच के क्रम में यूपी के प्रतापपुर से बाइक की सीट पर अंग्रेजी शराब लादे सवार आता दिखाई दिया। जिस दौरान पुलिस को सामने देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार तस्कर यूपी के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर का राहुल सहनी है। जिसके पास से 34 लीटर अंग्रेजी शराब बराम...