सीवान, जून 24 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से सीओ शशि कुमारी व थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजिया व जुलूस संबंधी लाइसेंस एवं अनुमति फॉर्म जमा करने पर जोर दिया गया। बैठक में जुलूस में धारदार हथियार ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। बैठक में सभी से अपील गई की वे शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के माहौल में जुलूस निकालें तथा मुहर्रम पर्व का पालन करें। जुलूस में डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में तय रूट से जुलूस निकालने का निर्देश मौके पर मुरारपट्टी मुखिया हवलदार अंसारी, जेडी आलम,दीनदयाल बिन्द, शंभुनाथ सिंह, गण...