पलामू, अप्रैल 11 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के झारखंड बिहार सीमावर्ती नौडीहा थाना क्षेत्र के जवाड इलाके से एक पिकअप पर लदा हुआ 815 किलोग्राम अफीम डोडा जब्त किया गया है। इसे बिहार होते हुए आगे भेजने की योजना थी। जब्त डोडा का बाजार मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया गया है। पिकअप के आगे-आगे एक बाइक पर सवार होकर रेकी करते चल रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय विजय परहिया और 40 वर्षीय प्रमोद यादव के रूप में की गई है। दोनों क्रमश : छतरपुर थाना के रजडेरवा और नावा जयपुर थाना के नावा जयपुर गांव के रहने वाले है। छतरपुर के एसडीपीओ अवध यादव ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि खैरादोहर इलाके के जवाड से डोडा की तस्करी किए जाने की सूचना शुक्रवार की रात में मिली थी। इस आलोक में नौडीहा थाना प्रभारी अमि...