रायबरेली, अप्रैल 26 -- सरेनी (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के सरेनी थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक देर रात नौटंकी देखने जा रहा था। घटना की सूचना से मृतक के घर पर कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, बीती रात घर से नौटंकी देखने जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रास्ते में कुचल दिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के सोतवा खेड़ा डेरा के रहने वाले अंसार (40) बीती रात करीब साढ़े दस बजे घर से कोडरा गांव नौटंकी देखने जा रहे थे, जैसे ही वह सरेनी भोजपुर मार्ग के महाराजपुर गांव के आगे पुलिया के पास पहुंचे तो चार पहिया वाहन ने उसे कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.