कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि चार अप्रैल की रात उसका परिवार नौटंकी देखने टेन शाह आलमाबाद गांव गया था। इस दौरान 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। पीड़ित के मुताबिक वह परिजनों के साथ घर लौटा तो बेटी गायब थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर उसको अगवा कर ले गया है। इसका उलाहना देने पर आरोपी की मां ने पीड़ित के साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.