मेरठ, जून 5 -- सैफी संघर्ष समिति (रजि.) द्वारा नौचंदी मेले में निःशुल्क प्याऊ शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हाजी इसरार सैफी, पूर्व मंत्री शकील भारती, कारी शफीकुर्रहमान कासमी रहे। अतिथियों ने समिति द्वारा भीषण गर्मी में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय जनसेवा कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान सैफी संघर्ष समिति के संस्थापक हाजी कय्यूम अहमद सैफी, हाजी इकबाल सैफी, मंजूर सैफी, रहीमुद्दीन सैफी , फिरोज सैफी, मंजूर सैफी, कारी अफ्फान क़ासमी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...