मेरठ, मई 19 -- नौचंदी मेले में विद्युत लाइनों के नीचे लगे झूलों को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने बड़ा खतरा माना है। जांच टीम ने विद्युत लाइनों के नीचे लगाए गए झूलों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। पहले हो चुकी घटनाओं को देखते हुए जिला पंचायत ने मेले में लगाए गए झूलों की सुरक्षा जांच कराई है। सोमवार शाम को नौचंदी मेले में लगे झूलों की जांच करने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय, स्ट्रक्चरल सेफ्टी और पीवीवीएनएल अधिकारियों की संयुक्त टीम पहुंची। टीम ने मेले में लगे सभी छोटे और बड़ें झूलों की गहनता के साथ सुरक्षा की जांच की। टीम को तीन झूले विद्युत लाइनों के नीचे लगे मिले। यह भी पढ़ें- मेला हादसे के बाद प्रशासन सख्त, मां ताराचंडी उत्सव मेले को कराया बंद इस पर टीम ने इन झूलों को यहां से तुरंत हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।...