मेरठ, जून 8 -- मेरठ। नौचंदी मेले में हापुड़ निवासी एक युवती के साथ भूत बंगले में कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवती के परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को हापुड़ निवासी युवती नौचंदी मेला घूमने पहुंची थी। मेले में लगे भूत बंगले में कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर अभद्रता करने लगे। यह भी पढ़ें- नौचंदी मेले में युवती से छेड़छाड़, लोगों ने एक आरोपी दबोचा किसी तरह युवती बाहर निकलकर आई और परिजनों व वहां मौजूद गार्डों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान एक युवक को लोगो ने पकड़ लिया, जबक...