मेरठ, जून 7 -- ऐतिहासिक नौचंदी मेले में 8 जून की रात भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट, जागृति विहार मेरठ की ओर से रात्रि 8 बजे 851वां भव्य श्याम बाबा कीर्तन होगा। ट्रस्ट के संस्थापक अनिल गोयल ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार कोलकाता के फूलों तथा दिल्ली से तैयार विशेष श्रृंगार सामग्री से किया जाएगा। राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। गुरु महाराज आलू सिंह के भजनों के साथ श्याम भक्त अनिल गोल्डी द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलित होगी। कीर्तन में दिल्ली की शुभिता तिवारी, मेरठ के अक्षित वशिष्ठ, हापुड़ के मयंक शर्मा, ऐश्वर्या वर्मा, कार्तिक शर्मा, भोला निराला एवं नीरज सांवरिया अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप की म...