मेरठ, मार्च 20 -- एतिहासिक प्रांतीयकृत नौचंदी मेले की नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नुपूर गोयल ने शुक्रवार को मेला नौचंदी को सकुशल कराए जाने के लिए गठित की गई समितियों ठेका सम्पादन समिति, निर्माण कार्य समिति, सत्यापन कमेटी, दुकान आवंटन कमेटी एवं सास्कृतिक कार्यक्रम कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेले में आने वाले स्कूल के बच्चों एवं 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के लिए मेले के गेट से लेकर पटेल मंडप तक निशुल्क गोल्फ कार्ट चलाई जाएगी। बाकी लोगों से गोल्फ कार्ट का अधिकतम शुल्क 10 रुपये लिया जाएगा। मेले में शिकायतों और सहायता के लिए एक टोल फ्री नम्बर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने मेले में लाईट की सजावट शानदार तरीके से करने और निष्प्रयोज्य विद्युत पोलों को हटाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि मेले में कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.