बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता । सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह में प्रबंध समिति अध्यक्ष बकाउल्ला की देखरेख में नौचंदी की रस्म अदायगी हुई। नायब सदर मकसूद अहमद रायनी, प्रभारी मैनेजर हाजी अलीमुलहक ने आए जायरीनों का इस्तकबाल किया। परिसर में सजी दुकानों पर जमकर खरीद फरोख्त हुई। बच्चों ने भी विभिन्न मनोरंजन के स्टालों पर लुत्फ उठाया। शुक्रवार को दोपहर की नमाज के बाद जायरीनों की वापसी का सिलसिला शुरू हुआ । शहर स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर अंदरूनी शाही मस्जिद में शाही इमाम मौलाना अरशदुल कादरी ने फजिर की नमाज के बाद मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ कराई। इसके पश्चात मौलाना मोइनुद्दीन कादरी व उलमा ए किराम की ओर से कुरानख्बानी का दौर शुरू हुआ। दूसरी ओर अनारकली झील से स्नान के बाद लौट रहे जायरीनों के जत्थों को दरगाह स्थित मजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.