मेरठ, मई 13 -- इस बार एतिहासिक प्रांतीयकृत नौचंदी मेले में पहली बार जीरो ग्रेविटी मिक्सर झूला आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। यह झूला आपको अंतरिक्ष की सैर का मजा देते हुए रोमांच से भर देगा। झूला संचालक इंदु के अनुसार टोरा-टोरा झूले का एक अपग्रेडेड और हाई-टेक वर्जन है। यह हवा में यांत्रिक तरीके से मिक्सर की तरह घूमता है, जिससे राइड लेने वालों को भारहीनता (जीरो ग्रेविटी) का आभास होता है। यह अनुभव ठीक वैसा ही है, जैसा अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में महसूस करते हैं। झूलने वाले लोग मिक्सर की दीवारों से उल्टे-सीधे चिपक जाते हैं। जिला पंचायत अधिकारियों ने दावा किया है कि झूलों की सुरक्षा मानकों की जांच लोक निर्माण विभाग द्वारा कराई गई है। बिना ओके प्रमाणपत्र के किसी भी झूले को संचालित नहीं होने दिया जाएगा。 यह भी पढ़ें- नौचंदी मेले का भव्य शुभारंभ ...