मेरठ, अप्रैल 11 -- शास्त्रीनगर सेक्टर दो में महिलाओं द्वारा पलायन के पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने की सूचना पर नौचंदी थानाध्यक्ष पहुंचे तो अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही भी पहुंच गए। इस दौरान वह नौचंदी थानाध्यक्ष से भिड़ गए और कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पुलिस पलायन के पोस्टरों को हटाने के लिए महिलाओं को धमका रही है। पुलिस से ऐसा करने से मना किया और थानाध्यक्ष वहां से चले गए। सचिन सिरोही ने बताया कि महिलाएं अपने घरों के सामने पलायन के पोस्टर लगाकर शांतिपूर्वक बैठी हुई थीं। नौचंदी थानाध्यक्ष ने वहां पहुंचकर महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया और पलायन के पोस्टर हटाने लगे। कहा कि महिलाएं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं कर रही हैं बल्कि यहां से पलायन करने की बात कह रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...