नौचंदी एक्सप्रेस से चोरी का टैबलेट बरामद आरोपी को दबोचा
हरदोई, जुलाई 9 -- हरदोई। ट्रेनों और रेलवे परिसरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदोई जीआरपी ने नौचंदी एक्सप्रेस में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 19 हजार रुपये कीमत का चोरी का सैमसंग कंपनी का टैबलेट बरामद किया गया है। आलोक निवासी ग्राम अंटा प्रधान मजरा आलमनगर थाना मंझि को पुलिस टीम गुरुवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 के पूर्वी छोर स्थित टीन शेड के पास चेकिंग के दौरान शक के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का टैबलेट बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि बरामद टैबलेट 18 दिसंबर 2025 को ट्रेन संख्या 14242 नौचंदी एक्सप्रेस में शिकायतकर्ता अंकित सिंह निवासी माधोपुर, थाना रसड़ा (बलिया) मेरठ से लखनऊ की यात्रा के दौरान चोरी किया था। पुलिस के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.