मेरठ, मार्च 13 -- जुर्रानपुर फाटक के पास गुरुवार शाम नौचंदी एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना ग्रामीणों ने लोहियानगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जुर्रानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय वह खेत से रेलवे ट्रैक के पास से घर जा रहे थे। उन्होंने एक युवक का कटा शव ट्रैक पर पड़ा देखा। पुलिस ने मृत युवक की पेंट व शर्ट की तलाशी ली। पेंट की जेब से स्पलेंडर बाइक की चाबी मिली। लोहियानगर एसओ सुमित तोमर ने बताया कि मृत युवक की उम्र लगभग 28 साल है। उसके दांये हाथ पर एलपी लिखा है। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि युवक शाम आठ बजे के करीब मेरठ से जाने वाली नौचंदी ट्रेन की चपेट में आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.