अमरोहा, मार्च 31 -- नौगावां सादात। इजरायल/अमेरिका से जारी जंग के बीच नौगावां सादात से ईरान की मदद का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों युद्ध प्रभावित लोगों के लिए 25 लाख रुपये की सहायता राशि भेजने से शुरू हुए इस सिलसिले में 10 लाख रुपये की मदद और जुड़ गई है। स्थानीय समाजसेवी मोहम्मद अब्बास मुन्ना की कयादत में दिल्ली स्थित ईरान कल्चरल हाउस पहुंचे बस्ती के लोगों ने वहां सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के प्रतिनिधि हकीम इलाही से मुलाकात की। सुप्रीम लीडर की मौत पर पुरसा पेश करते हुए इन लोगों ने युद्ध प्रभावित लोगों की मदद के लिए उन्हें दस लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी। साथ ही आगे भी इसी तरह मदद जारी रखने का यकीन दिलाया। कहा कि जुल्म के खिलाफ लड़ी जा रही इस जंग में कौम का बच्चा-बच्चा ईरान के साथ खड़ा हुआ है। इस दौरान मौलाना नुरुल्ला, मरगूब हैदर, इस...