अमरोहा, फरवरी 26 -- जिले में थानों के भीतर चल रही पुलिसिंग की घिनौनी तस्वीर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन वीडियो के बाद बेनकाब हो गई। 14, 20 और 36 सेकेंड के इन तीन वीडियो को नौगावां सादात थाने से जुड़ा बताया जा रहा है, जिनमें हेड मोहर्रिर एक फरियादी युवक को जमीन पर लिटाकर लात-घूंसों और ठोकरों से पीटता नजर आ रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल महकमे में मचे हड़कंप के बीच एसपी ने पूरे मामले में जांच बैठा दी है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल हुए। 14, 20 और 36 सेकेंड के ये वीडियो थाना नौगावां सादात के पांच से छह महीने पुराने बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को हिरासत में लाकर कार्यालय में बैठाते हैं उसी दौरान पीछे से आया एक पुलिसकर्मी एकाए...