नौगवां आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एनक्वास टीम ने देखी व्यवस्था
बरेली, मई 5 -- फरीदपुर के नौगवां आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र की चिकित्सा सेवाओं, व्यवस्था और गुणवत्ता मानकों का निरीक्षण किया। टीम ने मूल्यांकन के दौरान ओपीडी सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, दवा वितरण, लैब सेवाएं, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड देखे। इस मौके पर फरीदपुर सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अनुराग गौतम समेत अन्य डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.