चंदौली, अप्रैल 12 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रावर्टसगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने भाजपा सरकार पर मनमानी और क्षेत्रीय उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनपद का सबसे पिछड़ा तहसील क्षेत्र होने के बावजूद यहां विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की कथित जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं इत्यादि बुनियादी सुविधाएं भी बदहाल स्थिति में हैं। कहा कि कई विकास परियोजनाएं स्वीकृत होने के बाद भी फाइलों में ही सिमटकर रह गई हैं। जिससे क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। वहीं दलित समुदाय के उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है।उनका कहना है...