चंदौली, मार्च 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर आसपास के गांवों में दहशत देखी गई। वही भयभीत और असमंजस की स्थिति में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम चक्रमण करने में जुटी है। वही ग्रामीणों से अपील किया है कि बेवजह बाहर न निकले। किसी जंगी जानवर के दिखने पर तत्काल सूचना दें।नौगढ़ क्षेत्र में तेंदुआ दिखने का वीड़ियो वायरल हो रही है। इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं कर रहा है। हालांकि वायरल वीडियो के बाद नौगढ़ से सटे जंगल के आसपास के गांवों के ग्रामीण काफी दहशत में दिख रहे है। क्षेत्रीय वन अधिकारी जयमोहनी अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो की जांच में स्थान की पुष्टि नहीं हो रही है। कहा कि वीडियो में घना जंगल दिखाई पड़ने से किसी ...