मधेपुरा, जून 1 -- आलमनगर। एक संवाददाता पुलिस ने बसनवाड़ा पंचायत अंतर्गत नौगछिया बासा से मारपीट मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि रविवार की शाम एसआई हुस्न आरा ने पुलिस बल और ग्रामीण पुलिस के मदद से नौगछिया बासा वार्ड पांच से राजकिशोर साह के पुत्र आशीष कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त गांव के विनय कुमार की पत्नी पुजा कुमारी ने थाना में नौ फरवरी को आवेदन देकर केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...