नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा
गढ़वा, जून 8 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में सोमवार को आयोजित होने वाले नौकुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही मुख्य अतिथि व गणमान्य लोगों ने भारत माता का झंडे को फहराकर झंडे को सलामी दी। धार्मिक वातावरण और जय घोष के बीच सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष भक्तों ने इस कलश यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ हुआ। विद्वान आचार्यों और पंडितों द्वारा अभिमंत्रित कलशों को श्रद्धालुओं ने लेकर पैदल स्थानीय तालाब तक पहुंचे। वहां वैदिक विधि-विधान के अनुसार जल भरने की प्रक्रिया संपन्न की गई। उसके बाद श्रद्धालु कलश के साथ नगर भ्रमण करते हुए भक्ति गीतों, जय घोषों और धार्मिक नारों के साथ यज्ञ स्थल सूर्य मंदिर के प्रांगण पहुंचे। साथ में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.