नौका संचालन पर रोक के खिलाफ नाविकों का धरना
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के चलते नौका संचालन पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ मंगलवार को नाविक समाज ने भैंसासुर घाट पर धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया। नाविकों ने कहा कि गंगा अभी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे बह रही हैं। इसके बावजूद नावों पर प्रतिबंध लगाने से नाविकों की जीविका का संकट आ गया है। कहा कि बाढ़ के समय में नाविक प्रशासन के साथ हर समय खड़े रहते हैं। बचाव और राहत कार्यों में भी पूरा सहयोग करते हैं। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष दुर्गा मांझी, रामकिशन मांझी, ऋतिक साहनी, देव आनंद माझी, पतलु साहनी, पिंटू साहनी, पप्पू साहनी, देवेंद्र साहनी, विजय मांझी, सुनील साहनी, सौरभ साहनी, राहुल साहनी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा का जलस्तर स्थिर, तटवासियों को राहत
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.