गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। रविवार की सुबह नौका विहार पर लाइफ केयर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्वच्छता अभियान चला। इस दौरान झील एरिया में फेंकी गई प्लास्टिक की बोतल, पालिथीन एकत्र की गई। स्वच्छता अभियान में नियुक्त स्वच्छता मित्रों का भी साथ मिला। तकरीबन एक घंटे तक चले श्रमदान में हेरिटेज फाउंडेशन के सदस्य भी शामिल हुए। नया सवेरा प्रथम के प्लेटफार्म पर झाडू भी लगाया गया। सभी से अपील किया गया कि वे रामगढ़झील में गंदगी न डाले और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...