अमरोहा, मार्च 4 -- नौकर को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। हमले में दाहिने कंधे में गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस घटना की जांच चल रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के गांव झनकपुरी निवासी किसान लोकेश के बेटे शुभम उर्फ गोलू का गांव के ही रहने वाले एक युवक से नौकर को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच पूर्व में भी इसे लेकर झगड़ा हो चुका है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे शुभम कहीं से गांव लौट रहा था। आरोप है कि तभी झनकपुरी में ओवरब्रिज के पास खड़े मिले युवक ने उसे देखते ही सामने से फायर झोंक दिया। अचानक हुए हमले में शुभम जब तक कुछ समझ पाता गोली उसके दाहिने कंधे को चीरते हुए निकल गई, लहूलुहान होकर वह बाइक से गिर पड़ा, उसी द...