पटना, अक्टूबर 16 -- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुला पत्र लिखकर आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की शिकायत की है। सुधाकर ने सीएम से कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल उठाने के बाद डीजी कुंदन कृष्णन ने उन्हें 5 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह राशि किस आधार पर तय की गई। आरजेडी सांसद ने सवाल किया कि क्या सम्राट सरकार और गृह विभाग ने सरकारी अधिकारी को मानहानि नोटिस भेजने की अनुमति दी थी? कुंदन कृष्णन पर निशाना साधते हुए कहा- जब नौकर को भ्रम हो कि वही हुक्मरान है, तो वह जनता से दुर्व्यवहार करता है और जनप्रतिनिधि से सवाल। सुधाकर सिंह ने सम्राट चौधरी को लिखे खुले पत्र में डीजी कुंदन कृष्णन द्वारा उन्हें भेजे गए कानूनी नोटिस पर सवाल उठाए। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के ऑल इंड...