बागपत, मई 10 -- बागपत। शहर के बड़ा बाजार में हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाले नौकर को चकमा देकर तीन महिलाओं ने टंकियां चोरी कर कपड़ों में छिपा ली। तभी घर पर खाना खाने गए दुकानदार ने अपने मोबाइल पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तो होश उड़ गए। वह तुरंत ही उन्हें पकड़ने के लिए दुकान पर पहुंच गए। महिलाएं वहां से भागने लगी, तो उन्हें पीछा कर उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शहर के जैन मोहल्ला निवासी सुमित जैन ने बताया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान पर शनिवार को तीन महिलाएं सामान लेने पहुंची। महिलाओं ने पिंक वाशलेशन की टंकी दिखाने के लिए कहा। नौकर हरमान ने महिलाओं को कई टंकियां दिखाई, जिनकी कीमत एक-एक हजार रुपये से भी ज्यादा हैं। तभी दो महिलाओं ने नौकर हरमान को बाहर बुलाकर बातों में उलझा लिया और तीसरी महिला ने वहां रखी 10-12 टंकियां उठाकर अपने ...