बागपत, मई 10 -- बागपत। शहर के बड़ा बाजार में हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाले नौकर को चकमा देकर तीन महिलाओं ने टोटियां चोरी कर कपड़ों में छिपा ली। उन्हें चोरी करते हुए घर पर खाना खाने गए दुकानदार ने मोबाइल पर सीसीटीवी के जरिए देख लिया। वह तुरंत उन्हें पकड़ने दुकान पर पहुंचे तो महिलाएं भागने लगी। दो महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि एक महिला भाग गई। वहीं, चोरी करने सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। शहर के जैन मोहल्ला निवासी सुमित जैन ने बताया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान पर शनिवार को तीन महिलाएं सामान लेने पहुंची। यह भी पढ़ें- नौकर को चकमा देकर महिलाओं ने चुराई टंकियां, दो को पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज वायरल महिलाओं ने पिंक वाशबेसन की टोटियां दिखाने को कहा। नौकर हरमान ने कई टो...