एटा, अगस्त 31 -- एटा, अनुपस्थिति लगने एवं नौकरी से हटवाने का ड़र दिखाकर एबीएसए ने शिक्षामित्र से छेड़खानी की। लगातार अश्लील मैसेज भेजे। अश्लील मैसेज भेजकर घर पर बुलाने लगा। जिससे वह काफी ड़र गई और पत्नी को पूरी हकीकत बता दी। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली नगर में आरोपी के विरूद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एबीएसए श्रीकांत पटेल का बयान कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शिक्षामित्र है और वर्तमान में जिला फिरोजाबाद विकासखंड एका के एक स्कूल में तैनात है। जिला फिरोजाबाद में ही एबीसएस श्रीकान्त पटेल तैनात है वही भी जिले में ही रहते है। वह कार से हर दिन जिला फिरोजाबाद आते-जाते है। बताया कि जिनसे आए दिन नमस्ते हो जाया करती थी और विद्यालय में आने वाली समस्याओं व विभागीय सूचनाओं की जानकारी मौखि...