रांची, अगस्त 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कैबिनेट की विशेष बैठक के बाद कार्मिक विभाग की ओर से जेएसएससी सीजीएल समेत 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किए जाने के खिलाफ नौकरी से बर्खास्त हुए पूर्व सहायक शाखा पदाधिकारियों (एएसओ) ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च भी निकाला। सैकड़ों की संख्या में पूर्व कर्मचारी सुबह से प्रोजेक्ट भवन के बाहर विरोध जताते रहे। बारिश के बीच सुबह करीब 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे रहे। दोपहर करीब 12 बजे बंद गेट को जबरन खोलकर प्रोजेक्ट भवन परिसर में घुस गए और वहीं धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से परीक्षा रद्द करने और नियुक्तियां समाप्त करने का फैसला वापस लेने की मांग की। कई प्रदर्शनकारी जमीन पर लेटकर रोने-बिलखने लगे। उन्होंने कहा कि वे अदालत के आदेश के बाद नि...